आगरा: पति के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत से परेशान पत्नी ने चंबल नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। किसी तरह लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस तक यह मामला पहुंच गया है।
घटना थाना पिनाहट के गांव बरपुरा की है। गांव में प्रमोद नाम का युवक रहता है। उसकी पत्नी जयश्री ने बताया कि पति प्रमोद मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलता है। इसमें पैसे भी लगाता है जिसके कारण उसकी ज्वैलरी और कैश आदि तक गिरवी रख दिया गया है। कर्जा बहुत अधिक हो गया है लेकिन इसके बाद भी पति की मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत नहीं जा रही है। लाख समझाने के बाद भी वह दिनभर मोबाइल फोन पर गेम खेलता रहता है।
पति की आदत से परेशान महिला ने गुरुवार को आत्महत्या करने की नीयत से चंबल नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे देख लिया और तुरंत नदी में कूदकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया और महिला को घर भेज दिया। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026