आगरा: थाना एत्मादपुर के अंतर्गत कुबेरपुर क्षेत्र में हाईवे के किनारे एक ढाबे के पीछे खाली प्लाट में शनिवार देर रात एक अज्ञात दिव्यांग महिला का शव मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है।
इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि बताया कि महिला की गला काट कर हत्या की गई। मृतका की आयु लगभग 32 वर्ष बताई गई है। महिला हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। बाएं हाथ और पैर से दिव्यांग है। उसके दाहिने हाथ पर एमकेएच गुदा हुआ था।
राहगीरों और आस-पास के लोगों का कहना है कि महिला को दिन में चौराहे पर बच्चे के साथ देखा गया था। आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी जानकारी मिल सकेगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि जिस तरह से शव के आस-पास की स्थिति थी, उससे प्रतीत होता है कि महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया होगा।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026