आगरा: रामलीला में लक्ष्मण का पात्र निभा रहे कलाकार पर किसी ने पटाखा फेंक दिया, जिससे उसकी पीठ जल गई। रामलीला को बीच में ही रोक दिया गया। आयोजकों ने पुलिस पर व्यवस्था नहीं संभालने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की रात एत्मादपुर में रामलीला के मंचन के दौरान घटी। लक्ष्मण का स्वरूप धारण किए युवक ने आरोप लगाया कि मंचन के दौरान ही किसी ने मंच पर पटाखा फेंका।
पटाखा “लक्ष्मण” की पीठ पर आकर लगा। लक्ष्मण बना युवक घायल हो गया। उसकी पीठ जल गई। रामलीला को बीच में ही रोक दिया गया। झुलसे “लक्ष्मण” ने कहा कि इस तरह की अराजकता होगी तो रामलीला नहीं होगी। लक्ष्मण बने युवक का कहना था कि पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार पुलिस को भी शिकायत की गई। लेकिन, कभी भी पुलिस ने सहयोग या कार्रवाई नहीं की। पात्रों की सुरक्षा नहीं की जाती है। कोई भी पात्र रामलीला में नहीं आएगा।
स्थानीय आयोजक संजय उपाध्याय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा- पुलिस व्यवस्था नहीं संभालती है। केवल सेल्फी लेने आती है। कई बार आयोजकों द्वारा शिकायत की गई, लेकिन अराजकता करने वालों को रोका नहीं गया। अगर यही स्थिति रही तो रामलीला अब नहीं कराई जाएगी। पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है।
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026