आगरा। एक गांव की छात्रा स्कूल में पढ़ने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। जिसे काफी खोजा गया मगर कोई अता-पता नहीं चल सका छात्र के परिजनों द्वारा रिश्तेदारी के प्रेमी युवक पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा बड़ापुरा के पास स्थित एक स्कूल में इंटर की छात्रा है। रोजाना की भांति शनिवार को छात्र घर से स्कूल में पढ़ने गई थी। तभी स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को शक हुआ और वह स्कूल पहुंचे, जहां छात्रा उपस्थित नहीं मिली। उन्होंने रिश्तेदारी एवं सभी जगह खोजबीन की मगर कोई अता-पता नहीं चल सका।
जिसके बाद छात्र की मां और परिजन थाने पहुंचे जहां छात्र की परिजनों और मां ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। साथ ही प्रार्थना पत्र देकर छात्रा को रिश्तेदारी का प्रेमी युवक द्वारा भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले में जांच कर छात्रा का पता लगाने का प्रयास चल रही है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026