आगरा: अब जिनके पास फ्रिज और मोटरसाइकिल है, वे भी आवास के लिए पात्र होंगे। 15 हजार रुपये तक मासिक आय वाले भी अब प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी बन सकेंगे। इस योजना के पात्रता नियम बदल गए हैं। अब नई योजना के तहत नए पात्रों के लिए जल्द जिले में सर्वे शुरू होने जा रहा है।
पीएम आवास योजना वर्ष 2024-25 से 28-29 तक के लिए पात्रों को चिह्नित किया जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विस्तृत जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि पहले फ्रिज, दोपहिया वाहन व 10 हजार से अधिक आय वाले आवास के लिए पात्र नहीं थे। उन्हें इस बार छूट दी गई है। दोपहिया वाहन, फ्रिज और 15 हजार रुपये आय तक के लाभार्थी बन पाएंगे। आवेदन करने वालों की सुविधा के लिए पात्रता नियमों के बारे में शुक्रवार को विकास भवन में बैठक होगी
पीएम आवास योजना के तीसरे चरण की घोषणा अप्रैल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान से की थी। तब उन्होंने 2022 तक प्रत्येक बेघर को पक्का घर देने का वादा किया था। लेकिन, सभी लोगों को आवास की सुविधा नहीं मिल सकी। जिसके बाद योजना को दोबारा आगे के लिए बढ़ा दिया गया।
- कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटीं अभिनेत्री सेज़ल शर्मा: साझा किए रेड कार्पेट के यादगार पल, कहा- यह अनुभव बदल देगा मेरा नजरिया - July 12, 2026
- समाज को आईना दिखाएगी के. सी. बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: 18 जुलाई से वेव्स ओटीटी पर होगी स्ट्रीम - July 12, 2026
- घर लौटा लल्ला… रक्तांचल के नए सीजन में क्रांति प्रकाश झा के तेवर देख फैंस हुए गदगद, सत्ता और प्रतिशोध की दिखेगी खूनी जंग - July 12, 2026