आगरा (फतेहपुर सीकरी) : आगरा के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सीकरी में बुधवार को एक फ्रांसीसी पर्यटक तुर्की सुल्ताना महल के बरामदे में लगी लकड़ी की रेलिंग के साथ करीब 7 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पर्यटक को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, फ्रांस की 61 वर्षीय esma Ben ylles (एसमा बेन इलेस) अपने ग्रुप की अन्य साथियों के साथ ए आर ट्रैवल् हाउस दिल्ली की बस से अपराह्न जयपुर से सीकरी स्मारकों के भ्रमण के लिए पहुंची थी। यह महिला पर्यटक स्मारक परिसर में स्थित तुर्की सुल्ताना महल के बरामदा में लगी लकड़ी की रेलिंग के सहारे खड़ी थी, कि यकायक रेलिंग खिसककर नीचे गिर गई। उसी के साथ महिला पर्यटक अपने अन्य साथी के साथ रेलिंग के साथ 7 फीट नीचे गार्डन में पत्थर के फर्श पर जा गिरी और गिरते ही पर्यटक मूर्छित हो गई।
घटना के बाद साथी पर्यटक अर्द्ध मूर्छित पर्यटक को पानी डालकर होश में लाने की कोशिश करते रहे। मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग कर्मचारी एवं निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया गया। मगर घटना के लगभग एक घंटा बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल पर्यटक को सीधे आगरा ले जाया गया। महिला पर्यटक को पहले एसएन में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद रेनबो उजाला सिग्नस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने महिला पर्यटक एस्मा को म्रत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि स्मारक में ऊंचाई वाले स्थान पर लकड़ी की रैंप तीन से चार वर्ष पूर्व व रेलिंग कई वर्षों पूर्व लगाई गई थी जो कालांतर में ढीली होकर अपने स्थान से डगमगा रही हैं। इसी के चलते आज यह हादसा हुआ। अगर पुरातत्व विभाग द्वारा इन्हें समय पर सही कराया गया होता, तो पर्यटक की जान पर ना बनती।
वहीं, सीकरी में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के बावजूद केवल एक ही एंबुलेंस मौजूद है। इस कारण घायल पर्यटक को अस्पताल पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया।
इस हादसे के बाद पर्यटकों में आक्रोश है। उन्होंने पुरातत्व विभाग से स्मारक में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026