कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाना चाहिए, लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वाले नेता भगवा पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें गोद में बिठाया जाता है और राज्यसभा या विधानसभा में भेजा जाता है।
जब उनसे अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा, आपको कुछ और दिनों तक इंतजार करना होगा… जब लोगों की ओर से उम्मीदवारों के नाम मेरे पास आएंगे और में अधिसूचना पर हस्ताक्षर करूंगा, तो इसकी घोषणा की जाएगी।
अमेठी की जगह केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की भाजपा द्वारा आलोचना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा, निर्वाचन क्षेत्र बदलने के लिए कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाने वालों को मुझे यह भी बताना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीटें बदलीं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के स्पष्ट संदर्भ में खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों से प्रभावित नहीं है जो पार्टी में बड़े हुए और बाद में इसे छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बहती हुई नदी की तरह है, कुछ लोगों के चले जाने से इस पर कोई असर नहीं पड़ता।
-एजेंसी
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026