आगरा। थाना हरि पर्वत पुलिस ने टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह को एक पति-पत्नी मिलकर संचालित कर रहे थे। इनके पास से करीब दो किलो नकली सोने की गिन्नी और तीन लाख 78 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।
एसीपी हरिपर्वत आदित्य कुमार ने मीडिया को बताया कि आगरा में अब तक इस गिरोह ने आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देकर 22 लाख रुपये की ठगी की। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से इटावा के निवासी हैं।
एसीपी ने बताया कि यह गिरोह लोगों को ठगने के लिए अनोखा तरीका अपनाता था। वे घर की खुदाई में सोने के निकलने की बात कहकर लोगों को फंसाते थे। आरोपियों ने मेरठ में किराये के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दिया। गिरोह ने असम, गुजरात, उत्तराखंड, सिलीगुड़ी सहित कई राज्यों में ठगी की घटनाएं की। गिरफ्तार अभियुक्तों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026
- जब अखिलेश यादव बोले- कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान श्री राम माफ कर देंगे - June 14, 2026
- महाराणा प्रताप के शौर्य से राष्ट्रवाद का संकल्प: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां - June 14, 2026