आगरा: फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्रवासियों की विद्युत संबंधी समस्याओं की त्वरित निपटारे के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के कार्यालय पर चौबीस घंटे तक लगातार जन चौपाल लगाने का ऐलान कर दिया है। यह जन चौपाल 13 जनवरी को सुबह ग्यारह बजे से 14 जनवरी की सुबह ग्यारह बजे तक लगाई जाएगी। पूरे चौबीस घंटे सांसद इस कार्यालय में जमे रहेंगे।
सांसद चाहर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना में विद्युत बिल में छूट दे रखी है, वहीं गाँव-गाँव में बिजली विभाग के जेई, एई सहित अन्य अधिकारी और फीडरों पर तैनात संविदा कर्मियों द्वारा चेकिंग के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की शिकायतें निरंतर मिल रही हैं। मामूली बकाये पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं, निर्दोष ग्रामीणों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। सामान्य विरोध पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
सांसद चाहर ने कहा कि पूरे जिले में हर फीडर पर जाकर चौपाल लगाना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने विद्युत विभाग के एम डी कार्यालय (बाईपास मार्ग पर अमर उजाला कार्यालय के निकट) 24 घण्टे की जन चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ और जनता की समस्याओं का मौके पर निदान कराया जाएगा। एम.डी. सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ रहेंगे। सांसद चाहर ने विद्युत समस्याओं से परेशान जिले के सभी उपभोक्ताओं को इस जन चौपाल में आमंत्रित किया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026