आगरा। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के श्याम विहार में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आग ने भारी नुकसान कर दिया। पीड़ित सोनू यादव के घर में करीब 11:30 बजे अचानक सिलेंडर से गैस निकलने लगी।
घर में मौजूद छोटी बहू ने गैस की तेज गंध महसूस की और बाहर आकर आवाज लगाई। शोर सुनते ही परिवार घबरा गया। सभी ने मिलकर पानी डालकर सिलेंडर को ठंडा करने की कोशिश की, लेकिन गैस तेजी से फैलती गई और अचानक आग भड़क उठी।
कुछ ही मिनटों में आग ने घर और पास की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के कारण दोनों जगह रखा सामान पूरी तरह जल गया। आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई प्रयास काम नहीं आया।
सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। सोनू यादव ने बताया कि घर और दुकान का लगभग 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026