आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नेशनल हाइवे (NH-2) पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। धुआं उठता देख कार सवारों में घबराहट फैल गई और सभी ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का आगे वाला टायर अचानक गर्म होकर धधकने लगा। कुछ ही सेकंड में आग ने इंजन और पूरी बॉडी को अपनी चपेट में ले लिया। कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या टायर ओवरहीट होना हो सकता है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। समय रहते कार से बाहर निकल जाना यात्रियों के लिए राहत की बात रही, वरना नुकसान गंभीर हो सकता था।
- आगरा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत: धाकड़ समाज ने किया अभिनंदन, शंखनाद के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प - August 4, 2026
- ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान एएसआई कर्मी की अचानक मौत: पश्चिमी गेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - August 4, 2026
- चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी: आगरा कैंट स्टेशन पर मुस्तैद मेडिकल टीम ने संभाली कमान, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित - August 4, 2026