आगरा: भीषण गर्मी के चलते आग की घटनाएं भी लगातार बढ़ती चली जा रही है। ताजा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एक घर में चार्ज हो रही स्कूटी में अचानक से जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आग लगने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जान बचाने के लिए लोग घर से भागने लगे। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को फोन कर सूचित किया। कुछ देर में दमकल विभाग मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही लोगों ने आग पर काफी काबू पा लिया। दमकल कर्मचारियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया।
शाहगंज थाना क्षेत्र के वेस्ट अर्जुन नगर ब्लू बेल्स स्कूल के पास सचिन अग्रवाल पुत्र शंभू अग्रवाल का आवास है। जानकारी के मुताबिक घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी थी जिसे चार्ज किया जा रहा था। तभी अचानक से स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ और उस धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने एसी और लकड़ी के फर्नीचर को अपनी चपेट में लिया।
धुआं उठता देख घर में मौजूद लोगों ने बाहर की ओर दौड़ लगाई। सभी को घर से बाहर निकाला जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो लेकिन तब तक आर्थिक रूप से नुकसान काफी हो गया था। पड़ोसियों ने घर में आग लगता देख मोर्चा संभाला। अपनी समर को चालू कर दिया और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026