आगरा। जनपद के थाना पिढौरा की पुलिस मानवीय चेहरा सामने आया है। महिला पुलिसकर्मियों ने थाने के सामने ही एक गर्भवती महिला की न केवल मदद की बल्कि उसका सुरक्षित प्रसव भी कराया। महिला दरोगा और उनकी सहयोगी पुलिसकर्मियों की हर कोई तारीफ कर रहा है।
मामला थाना पिढौरा के सामने का है। आज सुबह एक गर्भवती महिला घूमने के लिए निकली हुई थी। थाने के सामने यह महिला अचानक चक्कर आने से गिर गई। गिरने से महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी जानकारी थाने की महिला दरोगा को हुई तो वह अन्य महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर दौड़ती हुई महिला के पास पहुंचीं और इसकी मदद करने लगीं।
महिला दरोगा व महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल समझ लिया था कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। गर्भवती को कहीं ले जाने की स्थिति भी नहीं थी। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों ने पास में ही रहने वाली एक महिला दाई को बुलाया और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। आनन-फानन में महिला पुलिसकर्मियों ने प्रसव कराने के सारे इंतजाम कर लिए। थाने के पास ही सड़क पर एक चादर की ओट बनाकर महिला का प्रसव कराया गया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को गर्भवती की मदद करते देखा जा सकता है। सुरक्षित प्रसव होने के बाद, पुलिस ने जच्चा और बच्चा को सरकारी गाड़ी से उसके घर तक पहुंचाया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे पुलिस को बार-बार धन्यवाद दे रहे थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, एक साल की बच्ची समेत 9 लोग घायल - June 13, 2026
- सपा प्रमुख की पुत्री पर विवादित टिप्पणी पर सीएम योगी सख्त, बोले- बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं - June 13, 2026
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026