मेरठ। यूपी के सहारनपुर जिले के विद्युत वितरण मंडल द्वितीय अधीक्षण अभियंता धीरज कुमार जायसवाल के वर्चुअल समीक्षा बैठक के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अफरातफरी मची हुई है। अधीक्षण अभियंता ने मातहतों को बकाएदार के घर में आग लगाने का निर्देश दिया था।
यह वीडियो बुधवार को एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन तक पहुंचा तो उन्होंने वायरल वीडियो के आधार पर उपभोक्ताओं के प्रति अमर्यादित व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अधीक्षण अभियंता को निलंबित कर दिया है। साथ ही मुख्य अभियंता वितरण मुरादाबाद कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल प्रथम सहारनपुर धीरज कुमार जायसवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के प्रति अभद्र एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया तो इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई।
पीवीवीएनएल प्रबंधन द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम सहारनपुर धीरज कुमार जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि पूर्व मे भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठकों मे भी अवगत कराया गया है कि अधिकारी, कर्मचारी उपभोक्ताओं के प्रति नैतिक, सौम्य आचरण एवं मर्यादित भाषा का प्रयोग सुनिश्चित करें।
एमडी ने कहा है कि डिस्कॉम के लिये उपभोक्ता सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं के प्रति सही आचरण न करने तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर, अधिकारियों/कर्मचारियों की जवाब-देही सुनिश्चित की जाएगी, आदेशों की अवहेलना, उपभोक्ताओं के प्रति अमर्यादित व अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कड़ी से कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
-साभार सहित
- आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष: सगे भाइयों के झगड़े में सेंटर टेबल का कांच तोड़कर गर्दन पर किया जानलेवा हमला - November 18, 2026
- आगरा में दलित महासम्मेलन को लेकर गरमाई सियासत: सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भाजपा और प्रशासन पर बोला तीखा हमला - November 18, 2026
- आगरा में चुनाव आयोग का बड़ा चुनावी मंथन: होटल आईटीसी मुगल में 5 मंडलों के 21 जिलों की तैयारियों का हो रहा हिसाब-किताब - November 18, 2026