आगरा। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दशहरा की पूर्व बेला में इस विजय को असत्य पर सत्य की विजय है। हरियाणा की जनता ने देश के विकास रथ को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कांग्रेस व यू.पी.ए गठबंधन पर विघटनकारी, जातिवादी, समाज तोड़क राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इनके झूठ की पोल खुल चुकी है।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि ई.वी.एम. का राग अलापने वाली कांग्रेस, सपा हरियाणा की शर्मनाक हार से ऐसे बौखला गए हैं जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।
उन्होंने कहा कि धारा 370, 35A हटने के बाद सफल लोकतंत्र की वापसी हुई है। वहां अपनी चुनी हुई सरकार है, जहां मोदी जी की सरकार के कारण अनुसूचित वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ मिला है। निश्चित रूप से वहां की जनता ने अपनी सरकार चुनी है, यह जम्मू कश्मीर के सुखद भविष्य का संकेत है.
- नोएडा में दहला देने वाली घटना: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सामने आई ये बड़ी वजह - October 4, 2026
- सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत - October 4, 2026
- आगरा की जरदोजी कला से अभिभूत हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी: बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारीगरों से की मुलाकात - October 4, 2026