आगरा। इनर रिंग रोड तृतीय चरण में जमीन वापस घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील सदर में दिया जा रहा किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को किसानों ने ऐलान किया कि यदि 48 घंटे के अंदर उनकी मांगें पूरी न हुईं तो वह ताजमहल पर आत्मदाह कर लेंगे।
मंगलवार को एडीए के संयुक्त सचिव सोम कमल सीताराम, एसीएम तृतीय जेपी पांडे, एसीएम पंचम विजय शर्मा किसानों से बात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। किसानों ने कहा कि जब तक जमीन वापसी का प्रकरण एडीए बोर्ड की बैठक से पास नहीं हो जाता। उनका धरना खत्म नहीं होगा।
इधर, किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने एडीए और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें पूरी न होने पर ताजमहल पर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए एडीए वीसी और सचिव जिम्मेदार होंगे। अनशन पर श्याम सिंह चाहर के अलावा रघुनाथ शर्मा, श्रीभगवान, शिव कुमार, वेदो पंडित, महेंद्र सिंह बैठे हैं।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026