
आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाले देख डॉक्टर परिवार को बेटी के कथित अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, इस बारे में डॉक्टर ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है। बेटी का मोबाइल फोन डॉक्टर की पत्नी के पास है। विगत 13 जून को बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पास उनकी बेटी के अश्लील वीडियो हैं और पैसे मांगे।
ब्लैकमेल का प्रयास करने वाले ने पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डॉक्टर की पत्नी ने उसके बारे में जानना चाहा तो युवक गाली-गलौज करने लगा और कॉल काट दी।
बताया गया है कि इससे पहले भी इसी तरह के फोन आ चुके हैं, दो साल पहले भी कुछ लोगों ने फोन कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पैसे मांगे थे लेकिन सतर्कता के चलते आगे कुछ नहीं किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस जांच में जुटी है।
एत्मादुद्दौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
चिकित्सक ने कहा कि हमने पहले चुप रहकर गलती की, लेकिन अब किसी अपराधी के डर से हमारी बेटी का भविष्य नहीं बिगड़ने देंगे। पुलिस से हमें पूरा सहयोग मिल रहा है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026