आगरा, 19 दिसंबर। जनपद में जारी शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि शनिवार 20 दिसंबर से अगले आदेशों तक सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। बदला हुआ समय जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
- बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ीं: बरी होने के फैसले के खिलाफ सेशंस कोर्ट पहुंचीं चार महिला पहलवान - September 25, 2026
- आगरा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश - September 25, 2026
- वाराणसी से वडनगर तक 2000 किमी की ‘सेवा यात्रा’ का आगरा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन - September 25, 2026