आगरा। ताजनगरी की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और मेट्रो निर्माण के बीच सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने सोमवार को विकास भवन में हाई-लेवल समन्वय बैठक की। बैठक में मेट्रो, पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य के कारण जनता को होने वाली परेशानी को न्यूनतम किया जाए।
मेट्रो रूट पर मार्शल संभालेंगे मोर्चा
मेट्रो परियोजना निदेशक ने बताया कि माल रोड और एमजी रोड पर आगरा कॉलेज तक का काम अंतिम चरण में है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए मेट्रो प्रशासन तत्काल 20 मार्शल यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए, ताकि प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति न बने। साथ ही, जिन स्थानों से बैरिकेडिंग हटा ली गई है, वहां क्षतिग्रस्त सड़कों और फुटपाथों की तत्काल मरम्मत के आदेश दिए गए।
सुप्रीम कोर्ट में पैरवी और अवैध बस अड्डों पर हंटर
पेड़ कटान: एमजी रोड पर 144 पेड़ों के कटान की अनुमति सुप्रीम कोर्ट से न मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कमिश्नर ने प्रभावी पैरवी कर जल्द अनुमति लेने के निर्देश दिए।
अवैध बस अड्डे: कुबेरपुर में निजी बस अड्डों के अवैध संचालन की शिकायत पर आरटीओ को जांच और रोडवेज प्रबंधन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अबूलाला दरगाह: यहाँ बस ‘ले-बाई’ (Bus Lay-by) बनाने के लिए संयुक्त निरीक्षण कर जगह चिह्नित करने को कहा गया है।
किलोमीटर आधारित टोल और हाई-वे साइनेज
मंडलायुक्त ने जेपी इन्फ्राटेक से किलोमीटर आधारित टोल टैक्स प्रणाली की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेस-वे और इनर रिंग रोड पर ग्वालियर, धौलपुर और हाथरस जाने वाले वाहनों के लिए स्पष्ट दिशा-सूचक (Signage) लगाने के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026