आगरा। जनकपुरी शहर का सबसे बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक महोत्सव त्योहार है। प्रभु राम आ रहे हैं। नगरायुक्त जी! युद्ध स्तर पर कार्य करवाते हुए 17 सितंबर से पहले सभी कार्य पूर्ण करवा दीजिए। यह गुहार बुधवार शाम को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से जनकपुरी महोत्सव समिति ने लगाई।
नगर आयुक्त अधीनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ जनकपुरी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वे जनक मंच के सामने समिति के साथ बैठक में पहुँचे। मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उनके समक्ष कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अँधेरा दूर करने के लिए हर जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने, पेड़ों की छँटाई करवाने, स्प्रे वाले पानी के टैंकर से सड़कों की धुलाई करवाने, मैनहोल के ढक्कन बचाकर सड़क बनाने, सड़कों पर पैच वर्क करने और निर्माण, छँटाई, सफाई व विद्युत व्यवस्था, सीवर लाइन सहित सारे कार्य को तेजी से निपटाने की अपील की।
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि इस बार 15 से 20 लाख भक्त जनकपुरी का दर्शन करेंगे। संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने मिथिला महल के सामने और झाँकियों के मार्ग में बाधा बनने वाले पेड़ों को छाँटने का मुद्दा उठाया। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने रश्मि पैलेस के बाहर का नाला कवर करने की अपील की।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि नगर निगम जनकपुरी महोत्सव समिति की हर अपेक्षा को पूरी प्रतिबद्धता के साथ समय रहते पूरा करेगा।
इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम भी उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक राकेश मंगल, सीताराम अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, प्रवीणा पालीवाल, रामगोपाल गोयल, मनोज शाक्य, अनिल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हरीश शर्मा, केके अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, प्रवीन अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, शशांक तिवारी, गौरव चौहान, चंद्रवीर फौजदार, अमित ग्वाला, नवनीत कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल, वंश अग्रवाल, राहुल तिवारी, वरुण जैन, संजीव शर्मा और मोहन सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026