राजौरी। जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी इलाके में सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों द्वारा फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
फायरिंग से सेना की गाड़ी में सवार किसी जवान को जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
यह हमला राजौरी के सुंदरबनी इलाके में दोपहर के समय किया गया। सड़क से गुजरती सेना की गाड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने इस इलाके की घेराबंदी कर ली है। व्यापक तलाशी अभियान चलाकर फायरिंग करने वाले आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।
सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी सुंदरबनी इलाके में पहुंच गए हैं। आतंकवादियों को खोजने के लिए इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है। समूचे इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिस जगह पर फायरिंग की घटना हुई, वह आतंकियों द्वारा घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं.
सेना सूत्रों के अनुसार यह इलाका आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है. अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की. आतंकवादियों की घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था.
बता दें कि इससे पहले सात फरवरी को भारतीय सेना ने सात घुसपैठियों को मार गिराया था. इससे पहले भी आतंकियों ने कई बार घात लगाकर हमला किया है. हर बार सेना मुंहतोड़ जवाब देती रही है.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026