आगरा: ताजनगरी में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने जा रहे ‘विराट हिंदू महासम्मेलन’ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा गुरुवार को बल्केश्वर स्थित अग्रवन (अतिथि वन) से एक विशेष प्रचार रथ को रवाना किया गया। धर्मध्वजा और पताकाओं से सजे इस रथ को पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद पूजा बंसल और गोपाल जी ने हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए विदा किया।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर होंगी आकर्षण का केंद्र
आयोजकों के मुताबिक, इस महासम्मेलन में फायरब्रांड नेता और प्रखर वक्ता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन का मूल उद्देश्य हिंदू एकता, सनातन संस्कृति का संरक्षण और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
जनसंपर्क के लिए प्रचार रथ
नगर भ्रमण पर निकला यह प्रचार रथ आगरा के विभिन्न चौराहों और कॉलोनियों में जाकर लोगों को 8 फरवरी के आयोजन के लिए आमंत्रित करेगा। वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रबोध की भावना को नई दिशा मिलेगी।
प्रचार अभियान में जुटी महिला शक्ति
रथ रवानगी के अवसर पर रमन अग्रवाल, ममता शर्मा, कुमकुम उपाध्याय और मनीषा भारतीय सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इस महाकुंभ में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति का मानना है कि यह सम्मेलन आगरा के इतिहास में सामाजिक एकजुटता का एक नया अध्याय लिखेगा।
- दोस्ती, प्यार और कत्ल! गाजियाबाद में पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को उतारा मौत के घाट, 7 बच्चों के सिर से उठा साया, आरोपी फरार - March 24, 2026
- झांसी में बिना इजाजत दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 पुलिसकर्मी निलंबित, बीमारी का बहाना बनाकर दी थी परीक्षा - March 24, 2026
- यूपी में मौसम का ‘यू-टर्न’: 26 और 28 मार्च को फिर भीगेंगे पश्चिमी जिले, झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत - March 24, 2026