आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा में जिम संचालित करने वाले दो भाइयों पर मारपीट, धमकी और फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अश्लील हरकतों का विरोध करना पीड़ित भाइयों राहुल और प्रकाश को भारी पड़ गया। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने उन्हें लगातार 12 बार धमकी भरे कॉल किए और फिर घर तक पहुंचकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।
पीड़ित भाइयों का कहना है कि आरोपी शिवम, अमित ठाकुर, राजा समेत अन्य युवक उनके घर के बाहर जमकर हंगामा करने लगे। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए दरवाजे पर फायरिंग भी की। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर खुलेआम गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।
112 पर कॉल कर मांगी मदद
फायरिंग से घबराए पीड़ितों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी रोजाना जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।
अश्लील हरकतों का विरोध बना वजह
पीड़ित के अनुसार जिम में कुछ युवकों द्वारा की जा रही अश्लील हरकतों का उन्होंने विरोध किया था। विरोध करने के बाद से ही आरोपी उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने शाहगंज पुलिस को धमकी भरे कॉल, CCTV फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग सहित सभी सबूत सौंप दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026