आगरा। थाना सदर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र राजपुर चुंगी में भैंस को सानी न लगाने पर पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पुत्र को गोली मारकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि राजपुर चुंगी निवासी धीरज सिंह आर्मी से सेवानिर्वित हैं रामविहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
बुधवार की शाम को वो किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए और अपने 14 वर्षीय पुत्र विवेक को भैंस को सानी लगाने की बोलकर चले गए। बेटा पिता की बात को भूलकर अपने खेल में लग गया और सानी लगाना भूल गया। जब पिता घर वापस आये तो उसने देखा कि भैंस को सानी नहीं लगी है। इससे गुस्सा फौजी पिता ने अपनी पिस्टल से पुत्र को गोली मार दी जिससे मौके पर भी उसकी मृत्यु हो गई। पुत्र की हत्या के बाद पिता मौके पर फरार हो गया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
- आगरा के श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में गूंजे जयकारे: पंचम गणेश महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, फिरोजी पोशाक में सजे भगवान - September 16, 2026
- आगरा में रामकथा का दूसरा दिन: मोरारी बापू बोले— ‘रामनाम हृदय के लिए औषधि और कीर्तन से जागता है प्रेम’ - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर टंगी युवती का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - September 16, 2026