आगरा: शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग कारोबारी का शव 24 घंटे बाद गोविंद नगर में साकेत हॉस्पीटल के सामने नाले में मिला।
गोविंद नगर के ही रहने वाले 72 वर्षीय अशोक जैन मंगलवार सुबह घर से रोज की तरह टहलने निकले थे और इसके बाद से ही लापता थे। परिवारीजनों काफी ने खोजबीन के बाद सुराग नहीं लगने पर शाहगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह राहगीरों ने वृद्ध का शव नाले में पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। अशोक जैन के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
बताया गया है कि अशोक जैन रोज सुबह टहलने जाते थे। मंगलवार सुबह जाने के कई घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटे ताे खोजबीन शुरू की गई। परिचितों और रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
इस पर शाहगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अशोक जैन पहले कारोबार करते थे। अब उनके बच्चे कारोबार संभालते हैं।
प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आलोक सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नाले में पहले भी हादसे हो चुके हैं। चार वर्ष पहले भी एक बच्चे की नाले में गिरकर मृत्यु हो गई थी।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026