आगरा: मथुरा बाईपास स्थित तेज शूज फैक्ट्री के मैनेजर अतुल अग्रवाल का शव आज बुधवार की सुबह पालीवाल पार्क में फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डीसीपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पालीवाल पार्क की रेलिंग पर रस्सी से लटका शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना दी। निकट ही मृतक की कार खड़ी थी। उसमें मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की शिनाख्त हुई और उसके परिजनों को खबर की गई।
मृतक अतुल अग्रवाल कमला नगर में रहते थे। वह सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकले थे। डीसीपी राय ने कहा कि मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस पड़ताल में लगी है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026