आगरा: चार धाम यात्रा पर गए रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी की यमुनोत्री मंदिर के गेट पर सांसे थम गई। साथ में गए डॉक्टर ने उन्हें चेकअप के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सक ने हृदय घात से मौत होने जानकारी दी। इस घटना से श्रद्धालु पूरी तरह से सहम गए।
सदर थाना क्षेत्र के श्रीराम निरवाना कॉलोनी रोहता निवासी गिर्राज किशोर रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। बहनोई राधा रमन ने बताया कि कॉलोनी के लोग चार धाम की 15 दिवसीय यात्रा पर हैं। वह, गिर्राज किशोर और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी (64) कॉलोनी से 8 मई को निकले थे। बुधवार तक वह लोग हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मंसूरी की यात्रा पूरी कर चुके थे।
बृहस्पतिवार को यमुनोत्री पहुंचे। वहां धर्मशाला में स्नान करने के बाद सभी लोग दर्शन के लिए मंदिर गए। मंदिर के गेट पर रामेश्वरी देवी की तबीयत खराब हो गई। वह खड़े-खड़े गिर गईं। चेकअप कराने के लिए उनके साथ यात्रा में गए डाॅक्टर को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने हृदयाघात से मौत होने की जानकारी दी। वहां पर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से परिजन ने मना कर दिया। शुक्रवार को करीब शाम 4 बजे रामेश्वरी देवी का शव उनके आवास पर पहुंचा तो बेटे राहुल और विवेक बिलख पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम पैतृक गांव शमसाबाद रोड स्थित लहर इनायतपुर में अंतिम संस्कार किया गया।
- सपा नेता आज़म खान के ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉड्रिग से जुड़ा मामला - August 19, 2026
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026