श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ आगरा से वृंदावन तक निकली विशाल वाहन रैली, ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजी ताजनगरी

PRESS RELEASE

आगरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से विशाल वाहन रैली निकाली गई। कुबेरपुर से विधिवत शुभारंभ हुई ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि संकल्प यात्रा’ का आगरा में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

वॉटर वर्क्स, खंदारी और सिकंदरा पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत करते हुए जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का समापन वृंदावन स्थित हरिदास प्रेक्षागृह में हुआ, जहां 16 से 18 नवंबर तक महासंघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा है। विश्व हिंदू महासंघ इस विषय पर जन-जागरण और जनसंपर्क के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है।

झांसी की प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद 12 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत शोभायात्राओं एवं श्रीकृष्ण विजय यज्ञ का आयोजन किया गया था।

अब मथुरा-वृंदावन में आयोजित यह त्रिदिवसीय अधिवेशन अभियान को आगे बढ़ाने और संगठन की आगामी कार्ययोजना तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य धर्म, संस्कृति और समाजहित के विषयों पर संगठित होकर सकारात्मक जनजागरण करना है।

तीन दिन चलेगा अधिवेशन, संत सम्मेलन में होगा समापन

अधिवेशन के प्रथम दिन 16 नवंबर को कुबेरपुर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। 17 नवंबर को प्रातः ब्रज की 84 कोस परिक्रमा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद हरिदास प्रेक्षागृह में संगठनात्मक एवं वैचारिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। 18 नवंबर को वृंदावन के पूज्य संतों के सानिध्य में विराट संत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा। समापन अवसर पर संतों एवं संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

यात्रा के संयोजक हरिओम पाठक, अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ तथा यात्रा प्रभारी क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मंडल प्रभारी अंकित उपाध्याय, आगरा जिला अध्यक्ष नमन अग्रवाल, आगरा जिला अध्यक्ष डिंपल गंभीर, प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्रदीप जैन, जिला महामंत्री शुभम आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं गौ रक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री साक्षी कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh