आगरा: लखनऊ विधानसभा का घेराव करने जा रहे आगरा के कांग्रेसियों को आगरा पुलिस ने उनके घरों से निकालने ही नहीं दिया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। ऐसा ही कुछ नजर वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी जमालुद्दीन कुरैशी के आवास पर देखने को मिला। वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई जैसे ही यह लोग लखनऊ जाने के लिए निकले उन्हें हाउस अरेस्ट करके अंदर ही रखा गया लेकिन फिर भी वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी जमालुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
वरिष्ठ कांग्रेसी हाफिज अलाउद्दीन कुरैशी का कहना था कि योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है और उसे आगे कर रही है जिससे कोई सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद ना कर सके तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक शर्मा का कहना था कि कांग्रेस सरकार में कभी भी विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास नहीं किया गया लेकिन इस सरकार मैं विपक्ष को बोलते ही नहीं दिया जा रहा। id श्रीवास्तव का कहना था कि यह सरकार सिर्फ RSS के सिद्धान्तों पर चल रही है और आरएसएस नहीं चाहती कि उनकी सरकार की पोल खुले इसलिए तो विधानसभा पर अपनी आवाज को बुलंद करने जा रहे कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किया गया
इसके विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता और युवा कांग्रेसियों ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास के निकट धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली का निजीकरण युवा बेरोजगारी और अपराध चरम पर है। प्रदेश की सरकार जुलम कर रही है उसके खिलाफ अपने निवास स्थान से धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस सरकार को हिलाने का काम किया जा रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026