आगरा। नगर निगम द्वारा तैयार किया गया डॉग बेड।सड़कों और गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्तों को सर्दी से राहत मिलेगी। इसके लिए नगर निगम अनूठी पहल करने जा रहा है। शहर में 100 जगहों पर डॉग बेड रखने जा रहा है। ये डॉग बेड स्क्रैप से तैयार किए गए हैं। नगर निगम ने सर्दियों के मौसम में आवारा कुत्तों को ठंड से बचाने और उनके लिए एक सुरक्षित एवं आरामदायक आश्रय प्रदान करने के लिए एक अनोखी पहल की है। नगर निगम 100 से अधिक स्थानों पर स्क्रैप से बनाए गए विशेष बिस्तर स्थापित कराने जा रहा है।
नगर निगम की यह पहल न केवल पशु कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है बल्कि आगरा को पालतू-अनुकूल (पेट फ्रेंडली) शहर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देने जा रहा है।
आवारा कुत्तों के लिए स्क्रैप टायर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ठंड से बचाने में मदद करें। टायर के अंदर नरम कपड़े या थर्मल सामग्री लगाई गई है, जो ठंडी जमीन से बचाव कर कुत्तों को गर्मी प्रदान करती है। इन बिस्तरों को ऐसे स्थानों पर रखवाया जा रहा है, जहां आवारा कुत्तों का जमावड़ा होता है।
जैसे पार्क, खाली जमीन, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों के कोने। इन बिस्तरों को टिकाऊ और कम लागत में तैयार किया गया है। स्क्रैप टायर के उपयोग से पर्यावरण को भी फायदा होगा, क्योंकि यह अपशिष्ट प्रबंधन में मदद करता है। कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आएगी नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय सिंह के अनुसार इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य कुत्तों के काटने की घटनाओं को कम करना है। जब आवारा कुत्ते सुरक्षित, आरामदायक वातावरण महसूस करेंगे, तो उनका व्यवहार शांत और मित्रवत होगा। यह योजना इंसानों और कुत्तों के बीच सामंजस्य बढ़ाने में भी मदद करेगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026
- मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो… आगरा जनकपुरी महोत्सव में मां जानकी के प्राकट्य पर गूंजेंगे बधाई गीत, महिला समिति की विशेष नृत्य प्रस्तुतियां - September 29, 2026
- पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh - September 29, 2026