आगरा: पिढ़ौरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ 11 वीं कक्षा की छात्रा से गंदी हरकत करने पर छेड़छाड़ और पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित छात्रा के 10वीं कक्षा में 72 प्रतिशत अंक आए थे, 11 वीं में छात्रा ने कला वर्ग लिया लेकिन अब वह विज्ञान लेना चाहती थी। छात्रा का आरोप है कि 28 सितंबर को विषय बदलवाने के प्रबंधक से मिली, उसने छात्रा को अकेले में कार्यालय में बुलाया।
प्रबंधक ने उससे कहा कि हाईस्कूल में इतने अच्छे अंक दिलवा दिए लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला, पहले उसका बदला चुकाओ तब विषय बदले जाएंगे। प्रबंधक ने छात्रा के साथ गंदी पेशकश रखी, इससे छात्रा सहम गई। घर पर वह डरी-सहमी पहुंची। मां के पूछने पर कहा कि वह अपने स्कूल में नहीं पढ़ेगी उससे पूरी घटना बताई।
इससे पहले भी प्रबंधक उससे इस तरह की बात कर चुका था मैसेज भी भेजे थे। मां के साथ थाने पहुंची छात्रा की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, प्रबंधक फरार है।
छात्रा का आरोप है कि प्रबंधक इस तरह की हरकत कई और छात्राओं से कर चुका है। छात्रा पढ़ाई बीच में ना छूट जाए इस डर से बोलती नहीं है, धमकी भी देता है कि पढ़ाई नहीं करने दूंगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रबंधक इसे साजिश बता रहा है।
- आगरा में सनसनीखेज वारदात: सदर थाना क्षेत्र में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव - October 10, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ हुई तस्वीर, शिक्षक सीट पर 12 और स्नातक सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में - October 10, 2026
- आगरा के हाथी घाट पर बड़ा हादसा: पितृ अमावस्या पर स्नान के दौरान यमुना में डूबे चाचा-भतीजे, भतीजा सुरक्षित, चाचा की तलाश जारी - October 10, 2026