आगरा। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में दवा व्यापारियों और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से जनपद में चलाये जा रहे ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में केमिस्ट एसोसिएशन के योगदान पर चर्चा हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर पर आने वालों को डायरिया के बारे में जानकारी देना, उससे बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी देना और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देना था।
कार्यशाला में पीएसआई इंडिया की कोमल घई ने बताया कि ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 13 और बिहार के तीन जनपदों में चलाया जा रहा है, जिसमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत न होने पाए, इसमें केमिस्ट बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यशाला की अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री राजीव ने की। उन्होंने डायरिया के बारे में केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों का अभिमुखीकरण करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसलिए अपने घर और आस-पास साफ़-सफाई का पूरा ख्याल रखें । बच्चों को कुछ भी खिलाने-पिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन-पानी से अवश्य धुल लें। उन्होंने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीर बहादुर ने डायरिया पर पीएसआई इंडिया द्वारा कराई जा रही कार्यशाला की सराहना की एवं आश्वासन दिया कि वह आगे भी इस तरह के आयोजन में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में ओआरएस एवं ज़िंक जरूर रखें I
कार्यशाला में केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सतीश चन्द पाठक, महामंत्री राजीव शर्मा, राधे राधे फार्मा सहित, सतीश पटेल क्षेत्रीय मंत्री, रवि बंसल-संगठन मंत्री व केमिस्ट एसोसिएशन के कई सदस्य, पीएसआईं इंडिया से पंकज और आरती आदि उपस्थित रहे।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026