
आगरा: थाना ताजगंज के देवरी रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स ने हॉस्पिटल के साझीदार पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है।
इस हॉस्पिटल में ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार साझीदार है। हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स ने आरोप लगाया कि विगत दो अगस्त की रात राकेश ने कहा कि एक महिला मरीज आने वाली है, इसलिए रात की डयूटी पर रहे। वह हॉस्पिटल में ही रुक गई।
आरोप है कि राकेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। नशीले पदार्थ से वह बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप किया।
आरोप है कि राकेश ने उसे चैंबर में पूरी रात बंधक बनाकर रखा, सुबह होते ही भाग गया।
एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी को अरेस्ट करने के लिए दबिश दी जा रही है, पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026