आगरा। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सोमवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी पर्यटक के बैग से कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल डेनमार्क के नागरिक क्रिस्टेनसन जैस्पर को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्रिस्टेनसन जैस्पर अपने बेटे के साथ भारत भ्रमण पर आया था। वह दिल्ली और जयपुर घूमने के बाद आगरा पहुंचा था और यहां से बेंगलुरु जाने की तैयारी में था। बेंगलुरु के लिए उड़ान से पहले खेरिया एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान स्कैनर में उसके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तलाशी लेने पर बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने देश में शिकारी है और उसके पास लाइसेंसी हथियार है। उसका दावा है कि कारतूस अनजाने में बैग में रह गए थे। हालांकि भारत में बिना वैध अनुमति हथियार या कारतूस रखना गंभीर अपराध माना जाता है, जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया गया है कि आरोपी का बेटा बेंगलुरु की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा है और दोनों वहीं जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया ब्यूरो (आईबी) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक या संदिग्ध गतिविधि की आशंका को पूरी तरह खारिज किया जा सके।
यह मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और विदेशी नागरिक होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026