आगरा: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र में रविवार की देर रात्रि घने कोहरे में सवारियों से भरी एक बस किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। आसपास खेतों पर पानी लगा रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस में बैठी सभी सवारियों को बाहर निकाला। आधा दर्जन सवारी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला बेहड के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 14 पर देर रात्रि करीब दो बजे दिल्ली से आजमगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस संख्या (यूपी 72 बीटी 0366) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक्सप्रेस-वे पर सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। उसके बगल से डामर से भरे ड्रम रखे हुए थे। घने कोहरे के चलते बस चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। बस ट्रक से जाकर टकरा गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
बस में 40 सवारियां सफर कर रही थी। इंस्पेक्टर डौकी आरपी सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर बस पलटने की सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। क्रेन लगाकर सड़क किनारे खाई में पलटी बस को निकाला गया।
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026