Agra, Uttar Pradesh, India. छठवें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के दूसरे दिन शास्त्रीय संगीत और नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए कलाकारों ने किया। सभी कार्यक्रम मिशन शक्ति को समर्पित रहे। महोत्सव रतन हीरा रिसोर्ट, सिकंदरा में चल रहा है।
सुबह के सत्र की शुभारम्भ नटराज एवं सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । इस अवसर पर प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह, सुप्रसिद्ध कोलकाता से आईं नृत्यांगना अर्पिता विश्वास, बॉलीवुड कलाकार शिवांकिता दीक्षित, साहित्यकार श्रुति सिन्हा, वीना अग्रवाल, समन्वयक बंटी ग्रोवर, टोनी फास्टर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा आगरा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि आगरा में इस तरह का आयोजन हो रहा है। उन्होंने नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह की मुक्त कंठ से सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम संस्कृत में सरस्वती वंदना अर्पिता विश्वास के निदेशन में प्रस्तुत की गई। बॉलीवुड डांस आगरा के कलाकार, डोरोथी एंजिल कश्यप (असम) का एकल नृत्य, निशिता डेका, लायना कलिता, एकल बिहू नृत्य (असम), एकल नृत्य पश्मिता कलीता (असम), स्नेहा यादव (शिकोहाबाद), शास्त्रीय प्रतियोगिता नृत्य, ऊर्जा गुप्ता (ग्वालियर) भरतनाट्यम, वैष्णवी शर्मा (ग्वालियर) भरतनाट्यम प्रतियोगिता, मधुरिमा शर्मा (असम) एकल लोकनृत्य, अंजू शर्मा सिंगिंग, आदर्श कुमार सिंगिंग, एडविक गर्ग (कीबोर्ड) सिंगिग, रिशित गोयल कीबोर्ड के साथ सिंगिग को हर किसी ने सराहा। कोलकता की बिनीता सरकार ने शानदार नृत्य प्रस्तुत दी।कोलकाता से आई 11 साल की सहेली दास का नृत्य देखकर लोग दंग रह गए। ये अर्पिता विश्वास की शिष्याएं हैं।

द्वितीय सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ जिसमें सुभाष मिश्रा (रीवा) व उनके हास्य कलाकारों द्वारा हास्य नाटक की प्रस्तुति हुई। स्नेह सचान (कानपुर) की बेहतरीन गायन प्रस्तुति हुई। मुख्य रुप से वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल शर्मा गुरु की स्मृति में सप्तऋषि सम्मान दिये गये। सप्तर्षि में नामित हुए डॉ. रजनीश त्यागी, बांकेलाल गौड़ (संस्कार भारती), डॉ. सी पी रॉय, पूरन डावर, मुकेश जैन (सत्यमेव जयते), रजत अस्थाना, रंजीत सामा (सदस्य, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी) को पटका पहना कर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तपन ग्रुप के सुरेशचंद गर्ग और गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी डा. पार्थ सारथी ने सम्मानित किया। नाट्य शिल्पी केशव प्रसाद सिंह को डॉ. भानु प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर गुप्त की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुकेश जैन का अवार्ड गौतम सेठ ने लिया।

तृतीय सत्र शाम 6 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ शास्त्रीय संगीत से हुआ जो बीएचयू बनारस के कलाकारों ने प्रस्तुत किया, जिसमें अमित मिश्रा ने राग कलावती में विलम्बित एक ताल ‘आकुल व्याकुल फिरत राधिका, छोटा ख्याल चलो साजना गणराज पूजने, ग़ज़ल ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया, ठुमरी केसरिया बालम पधारो, होरी ऐसो चटक रंग डारो प्रस्तुत की। तबले पर संगत दी सौरभ दुवे ने। वायलिन पर शानदार प्रदर्शन किया अर्जुन कुमार ने। बनारस की परम्परागत कजरी ‘मिर्जापुर कईला गुलजार आदि एक से बढ़कर एक संगीत की सरिता बहा कर अमृत रस बिखेरा । सत्रिया कृष्ण वंदना (बंगाल), निलाद्री दास (बंगाल),डोरोथी एंजल कश्यप (असम), मार्डन डांस, कोलकाता के अनिर्वाचित सरकार को ताज संगीत शिरोमणि सम्मान एवं कला रत्न सम्मान दीपायन दास को स्रिजोन के लिए दिया गया। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।

रश्मि त्रिपाठी के संयोजन एवं पप्पू खान के बैंड पर सिंगिंग का एक बार सिलसिला शुरू हुआ तो देर तक चलता ही रहा। डॉ. आशीष त्रिपाठी ने चला जाता हूँ किसी की धुन में गाया तो किशोर कुमार को मंच पर जीवंत कर दिया। संजीव बोहरा, अनुराग सिंह, प्रवेश भांबरी, राजकुमार गुप्ता, राजू सक्सेना, डॉ. विश्वकांत, रूपेश मल्होत्रा, अनुराग किशोर की प्रस्तुतियं सराहनीय रहीं।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को ताजमहल के पार्श्व में रंगारंग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व दोपहर में रितु गोयल के संयोजन में शानदार काव्य फेस्टिवल अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल रहे सुजाता चटर्जी, अयान, अर्पिता विश्वास, वीरा सक्सैना एवं धनंजय कुकरेती ।

व्यवस्थाओं में लाला राम तेनगुरिया, एस. के. बग्गा, ममता पचौरी, राजकुमारी पाराशर, सोमा सिंह, राखी,अंजू शर्मा, अमित कौरा, मिथलेश शाक्य, ऋतु गोयल, ऋषभ कौशिक, कविता, मीना, शरद जैन, मीतम सिंह, लक्ष्मन, अनीता गौतम, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ आदि की मुख्य भूमिका रही।

- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026