आगरा: सराफा कारोबारी और सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर स्टेट जीएसटी की जांच पूरी हो गई। जांच में बिल और भौतिक माल में अंतर पाया गया है। एसजीएसटी विभाग ने करीब साढ़े 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
नीतेश अग्रवाल के यहां चांदी की पायल सहित अन्य आइटम बनते हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जीएसटी की टीम उनकी नमक की मंडी स्थित गद्दी और बेलनगंज में प्रतिष्ठान पर जांच के लिए पहुंची थी।
अपर आयुक्त ग्रेड-1 मारुति शरण पांडे ने बताया कि किसी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि नीतेश अग्रवाल बिना बिल के जेवरों की बिक्री की जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई थी। जांच में माल के आय-व्यय और बिल बुकों का मिलान किया गया। लगभग 1946 किलो चांदी के जेवर जिनकी अनुमानिक कीमत करीब 828 लाख रुपये है, कम मिले। इस आधार पर 29.40 लाख रुपए का फाइन लगाया गया है।
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026