सर्राफा बाजार में दूसरे दिन भी कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप
आगरा: सर्राफा बाजार में दूसरे दिन भी टैक्स विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की। आज बुधवार को आयकर विभाग की टीम प्रमुख सराफा व्यापारी के यहां पहुंची। आयकर टीम को देख पूरे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई।
बताया गया है कि कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के सराफा व्यापारी अजय गर्ग (अवागढ़) के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
अजय का चौबे जी के फाटक में ओम कमोडिटी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कारोबार बताया गया है। आईटी टीम ने प्रतिष्ठान के दरवाजों को बंद कर दिया। इस दौरान सभी के मोबाइल फोन ले लिए गए और वहां से किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया।
टीम आय और व्यय के लेखा-जोखे की जांच में जुट गई। टीम को यहां टैक्स में हेर फेर की सूचना मिली थी। जांच टीम स्टॉक से लेकर बिल बुक और दस्तावेजों की छानबीन में जुटी रही। अजय अवागढ़ से भी गहन पूछताछ की गई।
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026
- ”भ्रामक और फेक वीडियो फैलाए तो होगी जेल…”: उत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट पोस्ट करने वालों पर कसा शिकंजा - November 6, 2026
- पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में भड़की भीषण आग; सराय बंजारा के पास मची अफरा-तफरी, सभी यात्री सुरक्षित - November 6, 2026