आगरा। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव औंध में नाली के पानी की निकासी के मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष के एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दर्जन भर लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, झगड़ा कुंवरपाल पुत्र पोप सिंह और रमेश पुत्र रामस्वरूप पक्ष के बीच हुआ। विवाद नाली की पानी के निकासी का था। पहले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और फिर दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। इस घटना में प्रथम पक्ष से कुंवर पाल, भूरी, रूबी, सोनम, निर्भय घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के रमेश, रामबरन, कृष्णा, केलाशी आदि समेत कुल 12 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को इलाज और मेडिकल हेतु सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। कुंवर पाल और उसकी पुत्री रूबी की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुदामा लाल का कहना है कि नाली से पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026