आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके अलावा, आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उसे अक्सर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करते थे और इस दौरान वीडियो बना लेते थे। इसके बाद वे वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर करते थे। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी युवक शासन-प्रशासन को अपनी मुट्ठी में रखने का दावा करते थे और पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।
https://x.com/madanjournalist/status/1845726044323545092
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुनिष अल्वी, आमिर कबाड्डी, सद्दाम और यूनुस अल्वी के रूप में हुई है। सभी आरोपी आगरा के पुरानी मस्जिद नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
रिपोर्ट- मदन मोहन सोनी
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026