आगरा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने आगरा प्रवास के दौरान व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनका स्वागत पारिवारिक गरिमा और पारंपरिक आतिथ्य के साथ किया गया।
भेंट के दौरान प्रो. बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल ने पंकज चौधरी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इसके पश्चात श्री चौधरी ने परिवारजनों—डॉ. सलोनी बघेल, शशांक शेखर एवं डॉ. पार्थ बघेल—से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान आवास पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से भी पंकज चौधरी ने संवाद किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। शिष्टाचार भेंट के अवसर पर आपसी सद्भाव, संगठनात्मक समन्वय तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026