आगरा। फ़तेहपुरसीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा सहकारिता विभाग में हुई गड़बड़ियों के दोषियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही सरकारी धन वसूली की जाए। सहकारिता विभाग ने सरकार की नीतियों के खिलाफ काम किया है। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से सरकार की बदनामी हो रही है।
चौधरी बाबूलाल आज जिला अस्पताल में भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता श्याम सिंह चाहर से मिलने पहुंचे थे। किसान नेता चाहर ने विधायक को बताया कि सहकारिता विभाग के दोषियों पर कार्यवाही कछुआ चाल से चल रही है। घोटाले में फंसे अधिकारी व नेताओं के गठजोड़ के कारण जिम्मेदार अधिकारी कछुआ चाल से चल रहे हैं। वे दोषियों के खिलाफ एफआईआर न होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार से किसान नेता श्याम सिंह चाहर की 85 वर्षीय वृद्ध मां मुक्ता देवी सहित 11 वृद्ध महिला व पुरुष किसान विकास भवन पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान ने सोमवार को भी किसान नेता श्याम सिंह चाहर का जिला हॉस्पिटल में पहुंचकर हालचाल लिया और भरोसा दिया कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। उधर विकास भवन पर भी किसानों का धऱना जारी रहा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: टीयर्स के 35वें स्थापना दिवस पर ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र’ का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं - July 13, 2026
- Agra News: निजी अस्पताल के मैनेजर पर महिला डॉक्टर को अश्लील संदेश भेजने का आरोप, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज - July 13, 2026
- Agra News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, ऑटो चालक गिरफ्तार, हवालात से माफी मांगते वीडियो वायरल - July 13, 2026