आगरा- गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक महिला ट्रांस यमुना थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा अपने चेहरे पर चोट के निशान दिखाते हुए आरोप लगाया गया कि थाने में बंद कर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़े गए साथ ही महिला का कहना है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
आगरा में महिला ने थाने में घुसकर प्रभारी के साथ कि अभद्रता। देखें लाइव वीडियो
महिला ने वीडियो वायरल कर आगरा पुलिस की बदनामी करने के उद्देश्य से झूठे छेड़खानी व मारपीट के आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल की थी।
https://x.com/madanjournalist/status/1958401160517193736?t=gyIyZvuUtXf2NE6I5mVlsg&s=08
मामले में एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि एक वर्ष पूर्व महिला के पति द्वारा घर मे चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जाँच पड़ताल के बाद जनवरी 2025 में पुलिस ने उसमे एफआर लगा दी थी। मंगलवार को महिला जानकारी करने थाने पहुँची थी। थाना अध्यक्ष द्वारा कुछ समय पूर्व ही नियुक्ति लेने और घटना की जानकारी न होना बताया। इसके बाद महिला ने थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हद दर्जे की अभद्रता करते हुए महिला पुलिसकर्मी के बाल पकड़ कर हाथापाई तक कि गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला का शांति भंग में चालान कर दिया गया था। वायरल वीडियो में महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोपो की जाँच की जाएगी।
इस पूरी घटना के अन्य वीडियो में प्रकाश में आए हैं जिसमे महिला द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। वीडियो में महिला एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बाल पकड़ कर मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच अन्य पुलिसकर्मी उसे बचाते हुए नजर आ रहे हैं।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026