आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने 13 नवंबर को एक घर में हुई बड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस कार्रवाई को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दयालबाग निवासी राजू के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी सहित विभिन्न धाराओं में 29 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुका है और दो बार हाफ एनकाउंटर में घायल होने के बावजूद उसने अपराध से तौबा नहीं की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 13 नवंबर को न्यू आगरा थाना क्षेत्र में हुई घर की चोरी की घटना स्वीकार की, जिसकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक राजू पेशेवर चोर है और विशेष रूप से बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026
- आजम खान पर फिर कसा शिकंजा: ईडी की एफआईआर पर पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड, सोमवार को कोर्ट में होगी सुनवाई - October 30, 2026