आगरा। भारत विकास परिषद की नवोदय शाखा ने नव संवत्सर के मौके पर दीवानी चौराहा और भारत माता की प्रतिमा के आसपास दीपदान किया। इस दौरान 1100 दीये जलाये गये। दीपों की रौशनी से दीवानी चौराहा पर भारत माता का मूर्ति स्थल जगमगा उठा।
भाविप नवोदय के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार आज से हिंदू नववर्ष प्रारम्भ हुआ है। इसी खुशी में भारत माता प्रतिमा स्थल के आसपास दीपदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक आरएस गुप्ता ने बताया कि इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती के बाद राहगीरों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मयंक जैन, राजीव गोयल, मीना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, साक्षी जैनप्रीति गोयल, अलका गुप्ता, मोहित अग्रवाल, प्रदीप, ज्योति, मोहन आदि मौजूद रहे।
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी सम्मानित: जयपुर में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार’ - October 5, 2026
- प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की अनूठी पहल: महाराष्ट्र में ‘महा r-PET अभियान’ का विस्तार, अब पुरानी बोतलों से बनेंगी उपयोगी वस्तुएं - October 5, 2026