आगरा। शादी के 11 माह के अंदर ही आपसी विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध मैरिज होम संचालक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के मोहन नगर, प्रकाश नगर निवासी 20 वर्षीय गुरुदयाल कुशवाह पुत्र कन्हैया लाल कुशवाह की शादी एक 11 माह पूर्व खेरिया मोड़ निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और मारपीट भी हो गई थी।
विवाद के बाद पत्नी ने अपने परिवार वालों को बुला लिया। वे लोग अपनी बेटी को साथ लेकर वहां से चले गए।पत्नी के मायके जाने से नाराज गुरुदयाल ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी समय तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर कोई हलचल न देख परिजनों ने खिड़की से झांकने पर गुरुदयाल को पंखे से लटका देखा।
कमरे के अंदर के हालत देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन- फ़ानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026