आगरा-कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक प्रयासों के साथ ही आगरा कमिश्ननर जे.रविंद्र गौड़ आगरा कमिश्नरेट के सभी जुआ सट्टे के अपराधियों को संवाद के जरिए अपराध से विमुख करने का अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में डीसीपी ईस्ट अतुल शर्मा के दिशानिर्देश में नई पहल करते हुए थाना इरादतनगर में जुआ सट्टे ओर अन्य अपराधियो और गैंग मेंबरों को रविवार को थाना प्रभारी इरादतनगर भूपेंद्र बालियान की अध्यक्षा में बुलाया गया है। यह सभी हस्ट्रीशीटर यहां पर आयोजित संकल्प शिविर में हिस्सा लेकर अपराध प्रभारी निरीक्षक निरंजन सिंह सिरोही व निरीक्षक सर्वेश कुमार के द्वारा जुए सट्टे व अपराधियों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए साथ ही अपराध न करने की शपथ दिलवाई।
प्रभारी निरीक्षक इरादतनगर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि थाना इरादतनगर क्षेत्र में दर्जनों जुआ सट्टे व अन्य संगीन अपराधों से जुड़े अपराधियों से रविवार के दिन अपराध न करने का संकल्प दिलवाया है
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026