आगरा। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के चलते गुरुवार शाम आगरा किला में प्रस्तावित विजय दिवस समारोह को ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और जहांगीर महल के ऐतिहासिक प्रांगण में भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल की वीरगाथा गूंजने वाली थी।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदाबाद हादसे के मद्देनजर सरकार की संवेदनशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आयोजन को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से पहले ही शाम 7 से रात 10 बजे तक की अनुमति मिल चुकी थी। परंतु शोक की इस घड़ी में कार्यक्रम को स्थगित करना उचित समझा गया।
इस सांस्कृतिक संध्या में महाराजा सूरजमल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका, हरियाणवी रागिनी, बम नृत्य और ब्रज क्षेत्र का लोकप्रिय रसिया गायन प्रस्तावित था। कलाकारों की सूची तय हो चुकी थी और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी और ब्रज सांस्कृतिक विरासत को मंच देना था, जो अब किसी अन्य तिथि के लिए पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजन टालने का फैसला लिया गया।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026