आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पास गुरुवार की रात एक दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस हादसे में सड़क पर मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और राहत टीमों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया।
खबरों के मुताबिक, तेज धमाके की आवाज के साथ मकान का अगला हिस्सा अचानक जमीन पर आ गिरा। आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
खबर मिलने तक मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। जेसीबी मशीन के माध्यम से यह देखा जा रहा है कि मलबे में कोई दबा तो नहीं है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इमारत में कितने लोग मौजूद थे।
- राज्यसभा चुनाव: सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव की मौजूदगी में भरा गया पर्चा - September 30, 2026
- राज्यसभा चुनाव: सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव की मौजूदगी में भरा गया पर्चा - September 30, 2026
- अखिलेश के बिना सब सूना है… बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज - September 30, 2026