आगरा। महाकुंभ में साधु – संतों एवं श्रद्धालुओं के लिये आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ( प्राचीन पेठा) ने 500 किलो पेठा प्रयागराज भेजा है। जिसमें 21 तरह का पेठा शामिल है। यह पेठा प्रसाद के रूप में महाकुंभ में शामिल होने आ रहे विभिन्न अखाड़ों के संन्यासी साधु संतों, एवं श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
नूरी गेट स्थित प्राचीन पेठा पर आज पेठे के डिब्बे कार्टूनों में पेक कर रवाना किए गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की एक शहर -एक उत्पाद पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सोच से आगरे के पेठे को देश में एक विशेष पहचान मिली है। राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री योगी भी इसकी सराहना कर चुके है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ काफी महत्वपूर्ण होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालु इस पेठे का प्रसाद पाकर खुश होगे।साथ ही आगरा के पेठा राष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम करेगा।इस मौके पर राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, दुष्यंत गर्ग, राजेन्द्र गुप्ता व नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026